Bengal SIR hearing in Supreme Court LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, SIR पर आज होनी है सुनवाई
1 min read
Bengal SIR hearing in Supreme Court LIVE: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को राज्य में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ अपनी याचिका की सुनवाई के दौरान खुद सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित हो सकती हैं। बनर्जी एक प्रशिक्षित वकील हैं जो लंबे समय से राज्य में SIR अभियान का विरोध कर रही हैं और चाहती हैं कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की मतदाता सूची के अनुसार कराए जाएं
दोपहर 12 बजे सुनवाई होने का संभावना है
अगर न्यायाधीश से इजाज़त मिली तो बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सवाल कर सकती हैं। सीएम ममता बनर्जी मुख्य रूप से वोटर्स के नाम लॉजिकल गड़बड़ियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने के बारे में सवाल उठाएंगी, इसके अलावा ज़िंदा वोटर्स को मरा हुआ बताने पर भी सवाल उठाएंगी। ममता बनर्जी का किया गया SIR को लेकर याचिका 37वें नंबर में है। 36 नंबर पर बंगाल के मशहूर विजय गोस्वामी द्वारा दायर की गई याचिका है। दोपहर 12 बजे सुनवाई होने का संभावना है।
चुनाव आयोग के साथ बढ़ सकता है ममता का टकराव
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री चुनाव आयोग के साथ चल रहे अपने टकराव को और बढ़ा सकती हैं, जिसके तहत वे राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ अपने मामले में स्वयं दलीलें पेश करेंगी।बार एंड बेंच के अनुसार, उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में स्वयं दलीलें पेश करने की अनुमति के लिए एक अंतरिम आवेदन दिया है। यदि उन्हें अनुमति मिल जाती है, तो वे सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष स्वयं अपना मामला पेश करने वाली पहली मौजूदा मुख्यमंत्री बन जाएंगी।
सुप्रीम कोर्ट और उसके आसपास की बढ़ाई गई सुरक्षा
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, ममता बनर्जी के आगमन के मद्देनजर और पश्चिम बंगाल में एसआईआर के खिलाफ दायर याचिकाओं की सुनवाई से पहले दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।
ममता बनर्जी ने कोर्ट से मांगी है परमिशन
ममता ने Appear in Person की परमिशन और Argue करने की परमिशन सुप्रीम कोर्ट से मांगी है।
कोर्ट में अपना पक्ष रखने वाली मौजूदा मुख्यमंत्री होंगी
बार एंड बेंच की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट के कोर्टरूम नंबर 1 में मौजूद हैं। वह एसआईआर के खिलाफ दायर याचिकाओं के एक समूह की सुनवाई के दौरान उपस्थित रहेंगी और संभवतः अपना पक्ष भी रखेंगी, ऐसा करने वाली वह पहली मौजूदा मुख्यमंत्री होंगी।
