Prakash veg

Latest news uttar pradesh

जयपुरिया कॉलेज में 550 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण

1 min read

देवरिया। आरोग्य भारती के तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत जयपुरिया कॉलेज में लगभग 550 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए सूर्य नमस्कार के मंत्रों सहित योग व आसान अभ्यास की जानकारी योग प्रशिक्षिका सुश्री जागृति सिंह ने दी। अभियान में आस्था हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज देवरिया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा के चिकित्सकों का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अजीत नारायण मिश्र, डॉ. स्वेता त्रिपाठी, डॉ. जनार्दन त्रिपाठी, डॉ. जफर अनीस, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, डॉ. कीर्ति अग्रहरि, डॉ. नवनीत कुमार यादव व अनंत प्रकाश वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/