Prakash veg

Latest news uttar pradesh

IND vs PAK मैच जरूर होगा! पाकिस्तान जल्द लेगा यू-टर्न, दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा दावा

1 min read

IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को लेकर जारी सस्पेंस जारी है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान सामने आया है। अश्विन ने IND vs PAK मैच को लेकर बड़ा दावा किया है। अश्विन का मानना है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच न खेलने के अपने फैसले से जल्द ही पीछे हटेगा और 15 फरवरी को होने वाला मुकाबला तय समय पर खेला जाएगा। दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को T20 वर्ल्ड कप में खेलने की अनुमति तो दी है, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए इजाजत नहीं दी है। इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का रुख अपनाया है। हालांकि, ICC ने पाकिस्तान के इस रवैये पर सवाल उठाए हैं और यह भी साफ किया है कि ऐसा करने से पाकिस्तान को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

पाकिस्तान बदलेगा फैसला?

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर तनातनी ऐसे समय पर जारी है, जब हाई-वोल्टेज मुकाबले में महज 11 दिन का समय बचा है। इस बीच अश्विन को पूरा भरोसा है कि आने वाले चार-पांच दिनों में पाकिस्तान यू-टर्न ले लेगा। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि IND vs PAK मैच 100 प्रतिशत होगा। उन्हें लगता है कि पाकिस्तान चार-पांच दिन में अपना फैसला बदलेगा। अगर मैच नहीं होता है तो भारी आर्थिक नुकसान होगा। ब्रॉडकास्टर्स को बड़ा झटका लगेगा और इसका असर बाकी फुल मेंबर देशों पर भी पड़ेगा। ICC मीटिंग में सभी यही कहेंगे कि पाकिस्तान की वजह से नुकसान हो रहा है।

PSL खिलाड़ियों पर भी पड़ सकता है असर

अश्विन ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की स्थिति में पाकिस्तान को सिर्फ रेवेन्यू ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर भी गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ICC विदेशी खिलाड़ियों को मिलने वाले NOC रद्द कर सकता है, जिससे PSL की पूरी योजना पर असर पड़ सकता है।

बहाने की गुंजाइश नहीं

अश्विन ने यह भी याद दिलाया कि T20 वर्ल्ड कप के लिए हाइब्रिड मॉडल पहले से तय है, जिसे ICC, PCB और BCCI तीनों ने मिलकर मंजूरी दी है। ऐसे में वेन्यू को लेकर कोई विवाद नहीं बनता। अश्विन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगे, तो वेन्यू को लेकर कोई समस्या नहीं है। किसी खास प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेलने से इनकार करना स्वीकार्य नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि समझदारी से फैसला लिया जाएगा और मैच होगा

पाकिस्तान आज खेलेगा वॉर्म-अप मुकाबला

गौरतलब है कि पाकिस्तान अपना वर्ल्ड कप अभियान 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ सुबह 11 बजे शुरू करेगा। इससे पहले पाकिस्तान आज अपने इकलौते वॉर्म-अप मैच में आयरलैंड से भिड़ेगा। यह मुकाबला कोलंबो के सिंगलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/