Prakash veg

Latest news uttar pradesh

अमेरिका दौरे पर गए एस जयशंकर ने ट्रेड डील पर क्या कहा?

1 min read
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया है कि 2-4 फ़रवरी के अपने अमेरिका दौरे के दौरान उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ द्विपक्षीय बैठक की. न्यूज़ एजेंसी एएनआई की ओर से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा, "यह सीधे तौर पर मेरे साथ नहीं था, क्योंकि इसे वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल संभाल रहे हैं." "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें से कुछ घोषणाएं हुईं. उसके बाद, जैसा कि हम बात कर रहे हैं, व्यापार बातचीत की डिटेलिंग चल रही है." एस जयशंकर बुधवार को अमेरिका में क्रिटिकल मिनरल्स पर हुई एक बैठक में शामिल हुए. उन्होंने कहा, "मैं यहां (अमेरिका में) क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रियल में शामिल होने आया हूं, जिसे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और कई देशों ने बुलाया था, लगभग 50 देश यहां थे." "क्रिटिकल मिनरल्स एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, अमेरिका कुछ सालों से हमारा पार्टनर रहा है...मेरे लिए, यह एक प्रोडक्टिव और नतीजे देने वाली बैठक थी." अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ अपनी मुलाक़ात पर जयशंकर ने कहा, "हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग की विस्तार से समीक्षा की. हमारी बातचीत का एक बड़ा हिस्सा द्विपक्षीय मुद्दों पर केंद्रित था." "हमने इंडो-पैसिफिक, पश्चिम एशिया, मध्य पूर्व, ग़ज़ा में क्या हो रहा है, यूक्रेन संघर्ष पर बात की. पश्चिमी गोलार्ध में क्या हो रहा है, इसकी वैश्विक समीक्षा भी हुई. एक तरह से हमने दुनिया और अपने संबंधों पर चर्चा की और यह बहुत खुली बातचीत थी."

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया है कि 2-4 फ़रवरी के अपने अमेरिका दौरे के दौरान उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ द्विपक्षीय बैठक की.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई की ओर से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा, “यह सीधे तौर पर मेरे साथ नहीं था, क्योंकि इसे वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल संभाल रहे हैं.”

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें से कुछ घोषणाएं हुईं. उसके बाद, जैसा कि हम बात कर रहे हैं, व्यापार बातचीत की डिटेलिंग चल रही है.”

एस जयशंकर बुधवार को अमेरिका में क्रिटिकल मिनरल्स पर हुई एक बैठक में शामिल हुए.

उन्होंने कहा, “मैं यहां (अमेरिका में) क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रियल में शामिल होने आया हूं, जिसे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और कई देशों ने बुलाया था, लगभग 50 देश यहां थे.”

“क्रिटिकल मिनरल्स एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, अमेरिका कुछ सालों से हमारा पार्टनर रहा है…मेरे लिए, यह एक प्रोडक्टिव और नतीजे देने वाली बैठक थी.”

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ अपनी मुलाक़ात पर जयशंकर ने कहा, “हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग की विस्तार से समीक्षा की. हमारी बातचीत का एक बड़ा हिस्सा द्विपक्षीय मुद्दों पर केंद्रित था.”

“हमने इंडो-पैसिफिक, पश्चिम एशिया, मध्य पूर्व, ग़ज़ा में क्या हो रहा है, यूक्रेन संघर्ष पर बात की. पश्चिमी गोलार्ध में क्या हो रहा है, इसकी वैश्विक समीक्षा भी हुई. एक तरह से हमने दुनिया और अपने संबंधों पर चर्चा की और यह बहुत खुली बातचीत थी.”

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/