Prakash veg

Latest news uttar pradesh

सेवा से निखरते हैं नेतृत्व गुण: प्रीति एनएसएस विशेष शिविर का समापन

1 min read

देवरिया। रुद्रपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद इकाई द्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज कन्हौली में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन कम्पोजिट विद्यालय निबही में हुआ। मुख्य अतिथि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रीति सिंह ने कहा कि प्रत्यक्ष सेवा से नेतृत्व, टीम वर्क, सहानुभूति और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। एनएसएस का आदर्श वाक्य ‘मैं नहीं, तुम’ निस्वार्थ सेवा का संदेश देता है।
प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिंह ने समुदाय की समस्याओं की पहचान व समाधान में युवाओं की भूमिका पर बल दिया। शिविर में स्वच्छता, साक्षरता, नशा मुक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता, वृक्षारोपण व श्रमदान जैसे कार्यक्रम हुए। 50 स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन सर्वेश कुमार दूबे ने किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/