राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, अधिकाधिक मामलों के निस्तारण के निर्देश
1 min read
देवरिया। 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला न्यायालय में प्री-ट्रायल बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह ने न्यायिक अधिकारियों को लंबित मामलों का चिन्हांकन कर अधिक से अधिक वाद लोक अदालत में निस्तारित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम, बैंक वसूली, विद्युत-जल, पारिवारिक, भूमि अधिग्रहण, वेतन-भत्ता तथा अन्य सिविल व राजस्व वादों का आपसी सुलह के आधार पर निस्तारण होगा।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलजा मिश्रा ने अधिकाधिक मामलों के चिन्हांकन और व्यापक स्तर पर निस्तारण की अपील की।
