Delhi Water Crisis: टंकी से पानी बहा या पाइप से धोई गाड़ी तो कटेगा चालान, भरना पड़ेगा इतने हजार का जुर्माना
1 min read
अगर अब आप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Water Crisis) के निवासी हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल आज दिल्ली जल बोर्ड ने जल संकट से निपटने के लिए एक बड़ा फैसला लिया। बोर्ड अब पाइप या टैंक के पानी से कार धोने वालों से 2000 रुपये का चालान वसूलेगी। पानी का दुरुपयोग करने वालों पर नजर रखने के लिए बोर्ड ने 200 लोगों की टीमें तैनात की हैं। दिल्ली में जल संकट से निपटने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि अब कोई भी व्यक्ति पानी का दुरुपयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उससे 2000 हजार रुपये का चालान वसूला जाएगा।
बता दें दिल्ली में अभी तक दिन में दो बार पानी की आपूर्ति की जाती थी, जो अब एक बार ही की जाएगी। दिल्ली सरकार के मुताबिक हरियाणा से पर्याप्त पानी नहीं मिलने की वजह से यह फैसला लिया गया है।
