Prakash veg

Latest news uttar pradesh

स्वच्छता की मिसाल बना देवरिया पुलिस महकमा, श्रमदान से दिया सशक्त संदेश

1 min read

देवरिया।स्वच्छता ही जीवन का आधार है इस संदेश को चरितार्थ करते हुए देवरिया पुलिस ने रविवार को जनपद भर में स्वच्छता का अनूठा अभियान चलाया। कार्यालयों, थानों, चौकियों और पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने खुद झाड़ू उठाकर श्रमदान किया और स्वच्छ वातावरण की दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

साफ-सफाई के साथ ही परिसर में पेड़-पौधों की छंटाई, सूखे पत्तों का निस्तारण और अभिलेखों व संसाधनों को व्यवस्थित किया गया। वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग और उपकरणों की देखभाल ने पूरे माहौल को नई चमक दी। इस पहल के जरिए पुलिस ने न केवल स्वच्छता का संदेश दिया, बल्कि आमजन को भी प्रेरित किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/