गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, नितिन नवीन, सीएम योगी और पंकज चौधरी की अगुवाई में शुरू हो रही पदयात्रा
1 min read
गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत अपना बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा शुरू होने जा रही है।
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा पदयात्रा से ठीक पहले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज (एमपीआईसी) के मैदान में विशाल जनसभा आयोजित की गई है, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित कर रहे हैं। जनसभा समाप्त होते ही यहीं से पदयात्रा का शुभारंभ होगा।
पदयात्रा के पूरे मार्ग में कुल 18 स्वागत स्थल बनाए गए हैं, जहां कार्यकर्ता पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। पूरे शहर को पोस्टर, बैनर और झंडों से सजाया गया है।
दो दिवसीय दौरे पर हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस दो दिवसीय दौरे (4 और 5 नवंबर) के दौरान कई संगठनात्मक बैठकें और संवाद कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। पदयात्रा के बाद योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह और एनेक्सी भवन में प्रबुद्ध वर्ग और युवाओं के साथ संवाद होगा।
