Prakash veg

Latest news uttar pradesh

राम के आदर्शों को अपनाने से होगा मानव जीवन का कल्याण: पं० अभयानन्द

1 min read

देवरिया। भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के बलिवन गांव में चल रहे नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ के पांचवें दिन शनिवार की रात प्रवचन करते हुए वृंदावन से पधारे श्रीरामचरितमानस कथा मर्मज्ञ पं० अभयानन्द शास्त्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाने से ही मानव जीवन का कल्याण होगा।उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का पूरा जीवन नैतिक मूल्यों व उच्च आदर्शों से भरा हुआ है।उनके जीवन आदर्शों पर चलकर समाज से ऊंच-नीच, छुआछूत, अहंकार, असमानता,झूठ, फरेब,बेईमानी, ईर्ष्या द्वेष, चोरी,डकैती,नशाखोरी जैसी बुराइयों को खत्म कर एक आदर्श समाज की स्थापना की जा सकती है।कथावाचक ने रामजन्म की कथा सुनाकर सबको आनन्दित कर दिया।कथावाचक ने कथा के बीच-बीच मे अपना गीत प्रस्तुत कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।यहां मुख्य रूप से यज्ञाचार्य पं० हरेंद्र शास्त्री,भजन गायक शैलेश मिश्र, तबला वादक अभिषेक मिश्र, पैड वादक मंटू, शंकर यादव,समाजसेवी राजेश यादव,रामबड़ाई चौरसिया, रमेश मिश्र,सुखारी मिश्र,धर्मनाथ कुशवाहा,सुरेश राजभर,बैरिस्टर चौहान, प्रभुनाथ पासवान,नागेन्द्र बैठा,संजय पांडेय, प्रतीक तिवारी,मितेन्द्र मिश्र सहित भारी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/