देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बांसकोट में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब सात बजे थाना लार को बांसकोट में एक व्यक्ति के फंदे से लटके होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान दुर्गेश पाल पुत्र रामदयाल पाल निवासी परासी चक लाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

More Stories
जब एम्स ऋषिकेश में मां को देख भावुक हुए थे सीएम योगी, जाते समय पैर छूकर लिया था आशीर्वाद
‘यूपी अब उत्सव का प्रदेश, अराजकता फैलाने वालों को कुचल देगी सरकार’, गोरखपुर में सीएम योगी का सख्त संदेश
सीएम योगी आज करेंगे जन चौपाल का आगाज, यूपी को मिलेगी पहले वानिकी विश्वविद्यालय की सौगात