Prakash veg

Latest news uttar pradesh

किसान सभा ने दर्जनों गांवों में मनाया स्थापना दिवस

1 min read

देवरिया। शनिवार को भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में किसान सभा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संगठन की स्थापना दिवस स्थापना मनाया।इस दौरान किसान सभा का ध्वजारोहण कर किसानों के विभिन्न समस्याओं पर व्यापक चर्चा हुई। क्षेत्र के कुकुर घाटी, धर्मखोर करन,मालीबारी, सरयां, पचफेडवा,जोगउर, मल्हनी, छोटका गांव, कुटियाभर, बोलियां पांडेय आदि गांवों में किसान सभा की स्थापना दिवस मनाई गई।इस दौरान किसान सभा के वरिष्ठ नेता कामरेड साधु शरण ने कहा कि संगठन की स्थापना वर्ष 1936 में लखनऊ के हजरत महल पार्क में हुआ था। जिसके प्रथम अध्यक्ष सहजानंद सरस्वती चुने गए थे। किसान सभा ने अपने स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। यह संगठन लगातार 90 वर्षों से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संघर्ष करता रहा है तथा किसानों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए सतत आंदोलनरत है। आगे भी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसान हितों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे। किसानों के साथ किसी भी प्रकार की नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।इस दौरान मुख्य रूप से राजेश यादव,अभिषेक पांडेय,राजदेव गुप्ता, महेश गुप्ता, मुन्ना यादव, दीनदयाल, गंगा यादव,प्रदीप प्रजापति, श्रीराम प्रजापति, मंजू देवी, सुबाष राजभर, गौरी शंकर यादव, राम प्रवेश, संजय यादव सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/