दस्तक अभियान का सीएमओ ने किया शुभारंभ
1 min readदेवरिया। जनपद में शुक्रवार को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता ने परशुराम चौक स्थित प्राथमिक विद्यालय से फीता काटकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी एवं सहायिका के साथ घर-घर जाकर दस्तक भी दी।
अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, खांसी, जुकाम, क्षय रोग, फाइलेरिया और कालाजार जैसे रोगों के लक्षण वाले मरीजों की पहचान करेंगी।
सीएमओ ने बताया कि यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इसके अंतर्गत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार, मलेरिया, जेई/एईएस, चिकनगुनिया, क्षय रोग, फाइलेरिया और कालाजार के संभावित मरीजों के साथ-साथ कुपोषित बच्चों की सूची भी तैयार करेंगी।
जिले में कुल 2756 आशा कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। प्रत्येक आशा को प्रतिदिन 15 घरों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य दिया गया है। चिन्हित मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
