शादी से इंकार पर युवती की हत्या, अभियुक्त गिरफ्तार
1 min readदेवरिया। जनपद के मदनपुर पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त बीरबहादुर उर्फ शिवम निवासी बरांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त युवती से जबरन शादी करना चाहता था, लेकिन युवती द्वारा इंकार करने पर उसने खुन्नस में आकर घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि 1/2 अप्रैल की रात अभियुक्त युवती को जबरन अपने घोठे पर ले गया और रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को सेमरा पुल मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कर ली है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
