Prakash veg

Latest news uttar pradesh

डमी कंपनी बनाकर 60 करोड़ का ट्रांजैक्शन, साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

1 min read

देवरिया। साइबर क्राइम पुलिस ने म्यूल अकाउंट के माध्यम से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त माखन लाल गुप्ता निवासी बरहज डमी कंपनी बनाकर विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से ठगी के धन का ट्रांजैक्शन करता था। पुलिस जांच में पता चला कि अभियुक्त द्वारा संचालित कंपनी के खातों पर विभिन्न राज्यों से एनसीआरपी पोर्टल पर 46 शिकायतें दर्ज हैं और लगभग 60 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चेकबुक, एटीएम कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड, कंपनी से संबंधित दस्तावेज, एक एप्पल मोबाइल फोन और दो लैपटॉप बरामद किए हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/