पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
1 min readदेवरिया। जनपद की एएचटी पुलिस ने पाक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त करन साहनी उर्फ करन शाह निवासी भीखमपुर थाना रामपुर कारखाना है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने अवयस्क लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना को अंजाम दिया था, जिसके संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की विवेचना थाना एएचटी पुलिस द्वारा की जा रही थी। पुलिस ने पहले ही पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया था, जबकि अभियुक्त फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को देवरिया-सलेमपुर रोड स्थित जिला कारागार के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
