कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में अब श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो चुका है। इसी के साथ 14 नवंबर को गंगा मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व जिला पंचायत सभी तैयारियों को पूर्ण करने में जुटी हुई है। वहीं मेले में पहली बार कई तरह के बदलाव किए गए हैं।
एक वर्ष पूर्व तक मेले के अंदर रास्ते संकरे होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन पिछले वर्ष तत्कालीन जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय द्वारा मेले के अंदर के दोनों रास्तों को चौड़ा कराया था, जिसके कारण मेले के अंदर जाम की स्थिति सामने नहीं ई थी।
अब मेले में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आगमन तेजी से बढ़ रहा है। हर-हर गंगे के जयकारों एवं तेज ध्वनि यंत्रों पर बजते भजनों के साथ श्रद्धालुओं ने मेला स्थल पर पड़ाव डालना शुरू कर दिया है।
पहली बार मेले के सदर गेट पर शिव की आकृति सजाई गई है, जिसको भव्य रूप दिया जा रहा है। मुख्य गेट के पास ही करीब सात फिट ऊंचे विशेष लाइट के बाक्स लगाए गए हैं। वहीं झूलों के पास प्रवेश गेट के पास डमरू की आकृति लगाई जाएगी।
इसके साथ मेले में जगह- जगह आइ लव गंगा मेले का स्लोगन एवं आकृति दिखाई देंगी। पहली बार ही मेले में रंग बिरंगी त्रिशुल युक्त लाइट लगाई गई हैं, जो रात्रि के समय मेले की भव्यता को बढ़ा देंगी। मेले को व्यवस्थित करने के लिए पहली बार ही व्यापारियों को जिला पंचायत द्वारा एक सामान दुकान बनाकर दी जा रही है।
इसमें टैंट, लाइट आदि की सुविधा जिला पंचायत द्वारा की जा रही है। इससे मेला सुव्यवस्थित लगेगा। पहले दुकानदार पिन्नी अथवा तिरपाल आदि डालकर आगे पीछे दुकान लगाते थे, जिससे वह सुंदर नहीं लगती थी।

More Stories
भारत की मेजबानी में जुटेंगे 15 से अधिक देश, PM मोदी करेंगे SCO सभ्यतागत संवाद सम्मेलन का उद्घाटन; जानें क्या है खास
यूपी में दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह कोहरे से घटेगी दृश्यता
1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के साथ बीजेपी को सता रही एक और चिंता, CM योगी बोले-हर हाल में…