देवरिया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता के लिए जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों और गांवों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, 181, 1098, 1076, 102, 108 और 1930 आदि के बारे में जानकारी दी और पम्पलेट वितरित किए। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

More Stories
45 निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण, तीन श्रमिकों को बकाया भुगतान
फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, बैतालपुर के दो अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण