यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान, 132 वाहनों का चालान
1 min readदेवरिया। यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में शहर के बस स्टैंड, हनुमान मंदिर, कसया रोड, रुद्रपुर मोड़ और गोरखपुर ओवरब्रिज सहित विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस और सड़क किनारे खड़े होकर सवारी भरने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 132 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 5 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी और कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
