विश्व क्षय रोग दिवस पर 192 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित
1 min readदेवरिया। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 192 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने की, जहां टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र व गांधी प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समय से जांच, पूर्ण उपचार और जनजागरूकता आवश्यक है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद की 1121 ग्राम पंचायतों में स्क्रीनिंग अभियान चलाकर संभावित मरीजों की जांच और उपचार सुनिश्चित किया गया है।
