डीएम ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण
1 min readदेवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को जनपद स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण प्रणाली और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की समीक्षा की। साथ ही साफ-सफाई, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास मार्ग और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
