Prakash veg

Latest news uttar pradesh

जिला सैनिक बन्धु की बैठक में 10 प्रकरणों पर सुनवाई

1 min read

देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की समस्याओं से जुड़े 10 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। इनमें भूमि विवाद, बैनामा, गैस सिलेंडर, अवैध कब्जा, रास्ता विवाद और पैमाइश से संबंधित मामले शामिल रहे। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल (डॉ.) सुधाकर त्यागी ने पूर्व सैनिकों से प्रार्थना पत्र के साथ पहचान पत्र संलग्न करने की अपील की।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/