Prakash veg

Latest news uttar pradesh

सुशासन दिवस पर्व पर लखनऊ वासियों को राष्ट्र प्रेरणा स्थल की सौगात 

1 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया लोकार्पण

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर  लखनऊ में बने एक देश, एक विधान, एक निशान और एक प्रधान के उद्घोष करने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं सुशासन को मूर्त रूप देने वाले अटल बिहारी वाजपेई कि विरास को समर्पित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का भव्य लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल कि आकृति कमल के पुष्प के रूप में विकसित की गई है। इसमें  राष्ट्रवाद के शिखर पुरुषों डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीन दयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 65-65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का निर्माण विश्व विख्यात मूर्तिकार राम सुतार और मंटू राम आर्ट क्रिएशंस द्वारा किया गया है। इसके अलावा परिसर में राष्ट्र नायकों को समर्पित संग्रहालय का भी निर्माण किया गया है, संग्रहालय की इंटरप्रिटेशन वाल पर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के क्ले आर्ट से देश की राष्ट्रीयता की अदभुत यात्रा को दर्शाया गया है। संग्रहालय में भारत माता की प्रतिमा स्थापित की गई है साथ ही राष्ट्र नायकों को समर्पित गैलरियां उनके जीवन के संघर्षों और विचारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती हैं। इसके अलावा परिसर में मेडिटेशन सेंटर, विपश्यना केंद्र, योग केंद्र और हेलीपैड जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। साथ ही यहां 3,000 की क्षमता वाला एम्फीथिएटर और लगभग 2 लाख लोगों की क्षमता वाला विशाल रैली स्थल भी बनाया गया है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल न केवल ऐतिहासिक स्मृति का केंद्र बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार भी करेगा।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/