Prakash veg

Latest news uttar pradesh

4 अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, माल बरामद

1 min read

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में भलुअनी पुलिस ने चार अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश चौहान, दीपू चौहान, गोपाल चौहान (जनपद सीतापुर) तथा प्रदीप कुमार (जनपद मऊ) शामिल हैं। इनके पास से 15 हजार रुपये नकद, बिछिया, पायल, अंगूठी, नाक की कील, जिउतिया, कान की झाली व झुमका बरामद हुआ।
यह कार्रवाई मु0अ0सं0 18/2026 के तहत की गई, जिसमें 1/2 फरवरी 2026 की रात पठखौली निवासी राजेश्वर प्रसाद के घर नकबजनी की घटना हुई थी। पुलिस ने बताया कि इस गिरफ्तारी से सलेमपुर, सुरौली व गौरीबाजार थानों में दर्ज कुल चार चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। विधिक कार्रवाई जारी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/