यूपी बजट पर सपा जिलाध्यक्ष का हमला, बताया छात्र-किसान विरोध
1 min readदेवरिया। उत्तर प्रदेश के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने इसे आमजन की उम्मीदों के विपरीत बताया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तुत बजट छात्र और किसान विरोधी है तथा इसमें युवाओं के रोजगार, शिक्षा और किसानों की आय बढ़ाने के लिए ठोस प्रावधानों का अभाव है।
व्यास यादव ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कृषि संकट जैसे मूल मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि यह दिशाहीन बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करेगा और आम जनता को राहत देने में असफल रहेगा।
सपा जिलाध्यक्ष ने सरकार से बजट में संशोधन कर युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।
