Prakash veg

Latest news uttar pradesh

बजट यूपी : सर्वांगीण विकास का ब्लूप्रिंट : रूपक अग्रवाल

1 min read

देवरिया। चार्टर्ड एकाउंटेंट रूपक अग्रवाल ने यूपी सरकार के बजट 2025-26 को प्रदेश के सर्वांगीण विकास का विजनरी दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि बजट युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित है।
युवा एवं शिक्षा के तहत 40 लाख टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण और 1000 करोड़ रुपये से प्रतिवर्ष एक लाख सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने का लक्ष्य स्वरोजगार को बढ़ावा देगा। छात्राओं के लिए 400 करोड़ रुपये की स्कूटी योजना भी सराहनीय है।
किसानों को नलकूपों के लिए 100 प्रतिशत मुफ्त बिजली और गन्ने के दाम में 30 रुपये प्रति क्विंटल वृद्धि से राहत मिलेगी। महाकुंभ 2025, अयोध्या विकास और जल जीवन मिशन के लिए 22,676 करोड़ रुपये से आधारभूत ढांचा मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और हरित ऊर्जा प्रोत्साहन से प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/