Prakash veg

Latest news uttar pradesh

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ऑनलाइन शपथ व जागरूकता कार्यक्रम का दिया निर्देश

1 min read

देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत जनपद में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए हैं। यह 100 दिवसीय विशेष अभियान 27 नवम्बर 2025 से 8 मार्च 2026 तक संचालित है।
जारी पत्र के अनुसार सभी संबंधित विभाग अपने-अपने यहां एक नोडल अधिकारी नामित करें तथा कर्मचारियों व लाभार्थियों से ऑनलाइन शपथ/प्रतिज्ञा पत्र डाउनलोड कराएं। छोटे समूहों में बैठकें कर बाल विवाह के दुष्परिणाम व रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
प्रत्येक दिवस आयोजित कार्यक्रमों की दो फोटो व संबंधित अधिकारी का विवरण सायं 4 बजे तक जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला बाल संरक्षण इकाई को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/