यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाया जा रहा है जिससे उनकी पहचान होने पर उन्हें वहां रखा जा सके और कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें उनके देश वापस भेजा जाए। इसी क्रम में गोरखपुर में एक डिटेंशन सेंटर तैयार किया जा चुका है जिसके लिए एक पुराने रैन बसेरा को परिवर्तित किया गया।
गोरखपुर का यह डिटेंशन सेंटर शाहपुर थाना क्षेत्र के गीता वाटिका के पास बनाया गया है। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया “डिटेंशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है जिसमे सभी जरूरी सुविधाएं होंगी।” उन्होंने बताया, “यह डिटेंशन सेंटर तीन फ्लोर का है, जिसमें 16 कमरे और 50 बेड है।” आपको बता दें पहला डिटेंशन सेंटर 2008 में देश के असम राज्य में गुवाहाटी हाई कोर्ट के आदेशों पर बनाए गए थे।

More Stories
संगठन की उपेक्षा नहीं, कार्यकर्ता का सम्मान; बीजेपी नेतृत्व ने यूपी में सरकार और पार्टी को तालमेल से चलने कहा
यूपी चुनाव में कृष्ण के नाम पर सियासी संग्राम, हिंदू वोटों के लिए सपा-भाजपा में मुकाबला
यूपी में 80% वोट और 80% सीट जीत पाएगी बीजेपी? सीएम योगी ने दिया ये जवाब, 15-20 फीसदी का भी किया जिक्र