Prakash veg

Latest news uttar pradesh

प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज में नई कार्यकारिणी का गठन

1 min read

पत्रकारों में जगी नई उम्मीद,अमित त्रिपाठी अध्यक्ष, शत्रुंजय सिंह उपाध्यक्ष, आशीष सोनी महामंत्री चुने गए

महराजगंज। जिला पंचायत सभागार में प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों में नया जोश और उम्मीद की लहर देखने को मिली। नई कार्यकारिणी में अमित त्रिपाठी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि शत्रुंजय सिंह को उपाध्यक्ष और आशीष सोनी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संरक्षक मंडल के मनोज चतुर्वेदी, राहुल त्रिपाठी, बृजेश कुमार पांडेय और अमितेश त्रिपाठी ने पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की। इसके साथ ही संगठन मंत्री के रूप में बृजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री अनुज शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई।
इसके अतिरिक्त अंगद शर्मा, जेडी खान, सर्वेश गुप्ता, राजेश पांडेय और शिव दयाल गिरी को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने फूल-मालाओं से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने पत्रकारों के हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब को पत्रकारों के लिए सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

वहीं, पूर्व अध्यक्ष आशीष शुक्ला ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक मजबूती के लिए साथ मिलकर काम करने की बात कही।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/