Prakash veg

Latest news uttar pradesh

गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रथम बुकिंग-प्रथम वितरण के आधार पर : जिलाधिकारी 

1 min read

देवरिया। रसोई गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों और बढ़ती शिकायतों के बीच जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

डीएम ने स्पष्ट कहा है कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रथम बुकिंग-प्रथम वितरण के आधार पर की जाएगी। यानी जिन उपभोक्ताओं ने पहले गैस बुक कराई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सभी एजेंसियों को बुकिंग का क्रमवार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी की स्थिति न बनने पाए, इसे भी प्राथमिकता में रखा जाए। प्रशासन लगातार आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी कर रहा है ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत गैस बुकिंग कराएं, सभी उपभोक्ताओं को क्रमवार सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/