उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की हत्या कर शव को घर के सामने ही फेंक दिया गया। खून से लथपथ शव उसके घर के सामने पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई। युवक ने कुछ साल पहले एक मुस्लिम युवती से शादी की थी। विरोध के बाद अपना घर छोड़कर कांशीराम कालोनी में परिवार के साथ रहता था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह ने बताया कि बांदा नगर के क्योटरा मोहल्ला निवासी अजय कुमार निगम (36) पिछले कई वर्षो से हरदौली क्षेत्र में स्थित कांशीराम कालोनी में अपने परिवार के साथ रह रहा था। आज उसका शव उसके घर के दरवाजे के सामने पड़ा मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाकर अस्पताल ले आई।

More Stories
‘सपा 300 से ज्यादा सीट जीतेगी’, यूपी चुनाव से पहले किसने कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
संगठन की उपेक्षा नहीं, कार्यकर्ता का सम्मान; बीजेपी नेतृत्व ने यूपी में सरकार और पार्टी को तालमेल से चलने कहा
यूपी चुनाव में कृष्ण के नाम पर सियासी संग्राम, हिंदू वोटों के लिए सपा-भाजपा में मुकाबला