Prakash veg

Latest news uttar pradesh

केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्य ऐतिहासिक : विजय लक्ष्मी

1 min read

पी एम त्रिपाठी

देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्य ऐतिहासिक हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानस को आशा, उत्साह, आत्मविश्वास एवं नवाचार से भरने वाले सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास के गौरवशाली एवं निर्माणकारी 9 वर्ष पूर्ण हुए।

कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल में धारा 377 हटाया ,अयोध्या में मन्दिर का निर्माण कराया जो 22 जनवरी 2024 को पूर्ण होगा। कहा कि यह नया युग का भारत है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहचान विश्व पटल पर है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आज शहरों और गांवों में कचरों के लिए प्रबन्ध किया जा रहा है। आज देश मे एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है। गरीबो के लिए तमाम योजनाए चलायी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास सलेमपुर,मझौलीराज व लार में 4000 से अधिक मिला है।

सलेमपुर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से विगत 15 महीनों में गरीब जनता के ईलाज हेतु 7 करोड़ रुपये निर्गत हुये। प्रदेश सरकार द्वारा सलेमपुर में बस स्टैण्ड का शिलान्यास जल्द होगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेमपुर मिनी डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की तर्ज पर 100 बेड का अस्पताल बनेगा। 4.84 लाख से हॉस्पिटल पर हेल्थ एटीएम मशीन स्थापित किया गया है। तकिया धरहरा में नदी कटान रोकने हेतु बोल्डर का निर्माण होगा। बच्चों के खेलने हेतु मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजा गया है।

खुखुन्दू में नए विकास खण्ड बनाये जाने हेतु कार्य चल रहा है। परशुराम धाम सोहनाग में सुंदरीकरण का कार्य,खेमादेई में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण,बिजली व्यवस्था हेतु हर जगह सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण कराया जाएगा।
सलेमपुर विधानसभा में अब तक 85 सड़के मनरेगा से बन रही है। रामपुर बुजुर्ग में अमृत सरोवर का निर्माण,अहिरौली लाला में खेल का मैदान स्वीकृति हो गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/