Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यूपी में IAS के बाद बड़े पैमाने पर PCS अधिकारियों के तबादले, 55 अफसर इधर से उधर

यूपी में आईएएस के बाद रविवार को 55 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। तबादला सूची में विकास प्राधिकरण, मंडलायुक्त कार्यालय, नगर निकाय, राजस्व प्रशासन समेत अन्य विभागों में तैनात पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इससे पहले दो बार में 42 अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया था। चुनाव आयोग ने एक जिले में तीन साल से तैनात अधिकारियों को हटाने का निर्देश दिया है। उसी के तहत कार्यवाही तेज हो गई है।

पीसीएस अधिकारी अमरपाल सिंह को अपर आयुक्त सहारनपुर, विवेक कुमार मिश्रा को सचिव वाराणसी विकास प्राधिकरण, सुशील प्रताप सिंह को सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, अतुल कुमार को सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण का दायित्व सौंपा गया है। डॉ वेद प्रकाश मिश्रा को एडीएम हापुड़, बृजेश कुमार सिंह को ओएसडी नोएडा, पंकज कुमार को अपर आयुक्त चित्रकूट धाम, आलोक कुमार वर्मा को सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण और विनय कुमार सिंह-2 को सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।

इसी तरह क्रांति शेखर सिंह को विशेष कार्याधिकारी दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (नोएडा), ज्ञान चंद्र गुप्ता को संयुक्त सीईओ अयोध्या तीर्थ विकास परिषद बनाया गया है। वहीं जयजीत कौर होरा को कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय तथा अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रमेश यादव को अपर आयुक्त मेरठ मंडल, ज्योति सिंह को अपर आयुक्त वाराणसी मंडल और विवेक कुमार यादव को अपर आयुक्त आगरा मंडल तैनात किया गया है। सुशील कुमार गोंड को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।

नगर निकायों में भी कई अहम नियुक्तियां की गई हैं। माया शंकर यादव को अपर नगर आयुक्त मेरठ, अविनाश त्रिपाठी को अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ, रामकुमार को सहायक नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी और आरती को सहायक नगर आयुक्त नगर निगम मुरादाबाद बनाया गया है। इसके अलावा कई उपजिलाधिकारियों और अपर जिलाधिकारियों को भी विभिन्न जिलों में नई तैनाती दी गई है।

इससे पहले रविवार की दोपहर चार आईएएस के तबादले कर दिए गए। वर्ष 2022 बैच के शैलेंद्र कुमार सिंह को फिरोजाबाद का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है। वे अभी तक यमुना एक्सप्रेसवे अथारिटी में एसीईओ थे। आगरा में एडिशनल कमिश्नर प्रतिभा सिंह को फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फिरोजाबाद के सीडीओ शत्रोहन वैश्य को श्रम विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। नोएडा में एसीईओ वंदना त्रिपाठी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का अपर आयुक्त बनाया गया है।

इससे पहले शुक्रवार की देर रात पांच जिलों के डीएम समेत 38 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिन जिलों की डीएम बदले गए हैं, उनमें मुजफ्फरनगर, सीतापुर, महाराजगंज, बिजनौर और सिद्धार्थनगर शामिल हैं। साथ ही कई विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त और मुख्य विकास अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

सीतापुर के डीएम राजागणपति आर. को निदेशक सूडा बनाया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी प्रथमेश कुमार डीएम सीतापुर बनाए गए हैं। महाराजगंज और सिद्धार्थनगर के डीएम की अदला-बदली की गई है। महाराजगंज के डीएम गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर भेजा गया है। सिद्धार्थनगर के डीएम शिवशरणप्पा जीएन को महाराजगंज का डीएम बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा को हटाकर विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है। उनकी जगह ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया डीएम बनाया गया है। बिजनौर के डीएम उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव लोक निर्माण बनाया गया। उनकी जगह नमामि गंगे के विशेष सचिव जोगिंद्र सिंह को बिजनौर का डीएम बनाया गया है।

इसी तरह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अनुज सिंह लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी बने हैं। गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के साथ संभागीय खाद्य नियंत्रक मेरठ बनाए गए हैं। वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल नगर आयुक्त गाजियाबाद, शाश्वत त्रिपुरारी सीडीओ गोरखपुर को नगर आयुक्त वाराणसी, अभिषेक कुमार विशेष सचिव आईटी को सीडीओ गोरखपुर, संजय कुमार मीणा उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं।

वहीं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा वंदना त्रिपाठी को अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल, अपर आयुक्त बरेली मंडल प्रीति जायसवाल को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा, नूपुर गोयल सीडीओ मेरठ को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण प्रवीण वर्मा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा बनाया गया है।

ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस को विशेष सचिव महिला कल्याण, राजेश कुमार अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना प्राधिकरण को सीडीओ अयोध्या, कृष्ण कुमार सिंह सीडीओ अयोध्या को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना प्राधिकरण, नितिन मदान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना प्राधिकरण को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उप्र जल निगम (नगरीय) बनाया गया है।

विशेष सचिव नगर विकास महेंद्र बहादुर सिंह निदेशक सूडा एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक, उप्र जल निगम (नगरीय), प्रत्युष पाण्डेय विशेष सचिव समन्वय को अपर परियोजना निदेशक यूपीडास्प के साथ अपर निदेशक, उप्र राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

एडीएम हापुड़ संदीप कुमार को सीडीओ मेरठ, पवन कुमार मीना सीडीओ फतेहपुर को विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, पूनम निगम उप सचिव, उप्र लोक सेवा आयोग को सीडीओ फतेहपुर, सुनील कुमार चौधरी अपर निदेशक डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन अकादमी को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद लखनऊ, शाहिद अहमद सीडीओ श्रावस्ती को अपर निदेशक डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन अकादमी, शिशिर कुमार सिंह संयुक्त मजिस्ट्रेट, अलीगढ़(चकबंदी) को सीडीओ श्रावस्ती, शैलेंद्र कुमार सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना प्राधिकरण को सीडीओ अलीगढ़ के साथ संभागीय खाद्य नियंत्रक अलीगढ़ बनाया गया है।

इसी तरह सीडीओ अलीगढ़ योगेंद्र कुमार को सीडीओ फिरोजाबाद, सीडीओ फिरोजाबाद शत्रोहन वैश्य को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना प्राधिकरण, मनोज कुमार-1 अपर आयुक्त बरेली मंडल को अपर आयुक्त वाराणसी मंडल, अतुल कुमार अपर नगर आयुक्त, मुरादाबाद को अपर आयुक्त बरेली मंडल, मंजूलता अपर आयुक्त आगरा मंडल को अपर नगर आयुक्त मुरादाबाद, प्रतिभा सिंह अपर आयुक्त आगरा मंडल को अपर आयुक्त कानपुर मंडल, सौम्य श्रीवास्तव अपर स्थानीय आयुक्त से विशेष कार्याधिकारी ग्रेटर नोएडा का प्रभार हटाया गया है।

0Shares