Prakash veg

Latest news uttar pradesh

पीएम आवास से झोपड़ी से पक्के घर में पहुंचा बाबुदीन का परिवार

1 min read

देवरिया। जनपद के बनकटा विकासखंड के मिश्रौली निवासी बाबुदीन का परिवार कभी झोपड़ी में रहने को मजबूर था। वृद्ध पिता फुलबदन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहने वाले बाबुदीन को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में आवास स्वीकृत हुआ।

आवास निर्माण के लिए उन्हें 1.20 लाख रुपये तीन किश्तों में मिले। इसके अलावा मनरेगा मजदूरी मद में 18,360 रुपये का लाभ मिला। इस सहायता से परिवार ने पक्का मकान बनवा लिया। बाबुदीन के अनुसार अब परिवार को बारिश, गर्मी, सर्दी और आंधी-तूफान में पहले जैसी परेशानी नहीं होती। बिजली, गैस, राशन कार्ड और शौचालय जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिला है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/