Prakash veg

Latest news uttar pradesh

श्रावस्ती विधानसभा सीट पर जीत का हैट्रिक लगाने की कोशिश में बीजेपी, क्या सपा कर पाएगी वापसी?

1 min read

Shravasti Vidhansabha Chunav: उत्तर प्रदेश की चर्चित श्रावस्ती विधानसभा सीट पर सभी की नज़रें 2027 में रहने वाली हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की नजर श्रावस्ती सीट पर जीत का हैट्रिक लगाने की होगी। 2008 में परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई थी और उसके बाद अब तक तीन बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। श्रावस्ती सीट पर अब तक तीन बार हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दो बार जबकि एक बार समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी।

श्रावस्ती विधानसभा सीट श्रावस्ती लोकसभा के अंतर्गत आती है। यहां पर मुस्लिम आबादी भी अच्छी संख्या में है। बीते दो विधानसभा चुनाव से बीजेपी के राम फेरन पांडे यहां से जीत रहे हैं। वहीं 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के मोहम्मद रमजान ने जीत दर्ज की थी।

2022 में बीजेपी ने दूसरी बार जीती थी सीट

2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राम फेरन पांडे को 98640 वोट मिले थे। वहीं समाजवादी पार्टी के मोहम्मद असलम को 97183 वोट मिले थे। बीएसपी ने नीतू मिश्रा को उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें 41026 वोट मिले थे। ऐसे में बीजेपी उम्मीदवार की 1457 वोटों से जीत हुई थी।

क्रम संख्या पार्टी प्रत्याशी वोट
1 बीजेपी राम फेरन पांडे 98640
2 सपा मोहम्मद असलम 97183
3 बसपा नीतू मिश्रा 41026

2017 में पहली बार जीती थी बीजेपी

अगर हम 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो श्रावस्ती विधानसभा सीट पर भाजपा के राम फेरन पांडे ने पहली बार जीत दर्ज की थी। उन्हें 79,437 वोट मिले थे जबकि सपा ने मोहम्मद रमजान पर भरोसा जताया था, जिन्हें 78992 वोट मिले थे। वहीं बीएसपी के सुभाष को 53014 वोट मिले थे। इस प्रकार भाजपा उम्मीदवार की करीबी मुकाबले में 445 वोटों से जीत हुई थी।

क्रम संख्या पार्टी प्रत्याशी वोट
1 बीजेपी राम फेरन पांडे 79,437
2 सपा मोहम्मद रमजान 78992
3 बसपा सुभाष 53014

क्या है श्रावस्ती का जातीय समीकरण?

अगर हम श्रावस्ती विधानसभा सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो यहां पर मुस्लिम और ब्राह्मण वोटों का दबदबा माना जाता है। श्रावस्ती विधानसभा सीट पर करीब 80,000 मुस्लिम वोटर और 65000 ब्राह्मण वोटर हैं। इसके अलावा 22000 यादव वोटर भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/