Prakash veg

Latest news uttar pradesh

अमेरिकी हमले में मृत युवक के परिजनों से मिले सपा जिलाध्यक्ष

1 min read

देवरिया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने शुक्रवार को ग्राम सुरौली पहुंचकर अमेरिकी हमले में मृत हुए युवक शिवानंद चौरसिया के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने मृतक के पिता रामजी चौरसिया एवं पत्नी सुशीला देवी से मिलकर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
व्यास यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता कर मृतक आश्रितों को शासन स्तर से अधिकतम आर्थिक और सामाजिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक परिवार की पीड़ा पहुंचाने के लिए उनके प्रतिनिधि मेवालाल से भी दूरभाष पर बातचीत की।
सपा जिलाध्यक्ष ने विदेश मंत्रालय से मृतक के पार्थिव शरीर को शीघ्र देवरिया लाने की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार से मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता बताई।
मौके पर पूर्व विधायक सुभाष लाल श्रीवास्तव, डॉ. रामनाथ चौहान, जयनारायण चौहान, हुसैन अहमद, रमेश यादव, वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव, राजनाथ यादव, गजेंद्र भारती समेत अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/