Prakash veg

Latest news uttar pradesh

सोशल ऑडिट परिवार ने निकाली जागरूकता रैली, योजनाओं की दी जानकारी

1 min read

देवरिया। विकासखंड देवरिया सदर के ग्राम अगस्तपार में सोशल ऑडिट यूनिट द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशव्यापी समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत जिला स्तरीय गोष्ठी एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सोशल ऑडिट की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत अगस्तपार स्थित देवी मंदिर परिसर में आयोजित गोष्ठी से हुई, जिसमें ब्लॉक सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन, सोशल ऑडिट टीम के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्राम प्रशासक ने उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। इसके बाद निकाली गई जन जागरूकता रैली में प्रतिभागियों ने “हमारा पैसा, हमारा हिसाब” और “सोशल ऑडिट में भागीदारी, हम सबकी जिम्मेदारी” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए ब्लॉक सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर पथरदेवा संजीतधर द्विवेदी ने ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विकसित भारत, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं निराश्रित महिला पेंशन सहित अन्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों की सोशल ऑडिट प्रक्रिया और उसकी उपयोगिता के बारे में भी ग्रामीणों को बताया।
ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सरस चंद ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और उसके ऑनलाइन सोशल ऑडिट की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर चंदन कुमार गौतम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जागरूकता अभियानों से ग्रामीणों की योजनाओं तक पहुंच और जवाबदेही की व्यवस्था मजबूत होती है।
इस अवसर पर नीतू सिंह, कृष्ण कुमार उपाध्याय, भावना त्रिपाठी, सुनील सिंह, अभय शंकर राव, पुष्पा देवी, सीमा देवी, सरिता राजभर, श्याम सरोज मणि, राजेश कुशवाहा, नंदलाल विश्वकर्मा, नीरज शर्मा, रेनू यादव, रीना, सत्येंद्र तिवारी, राकेश सिंह, प्रेम शंकर पांडेय और सर्वात्मा तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/