Prakash veg

Latest news uttar pradesh

वैभव सूर्यवंशी नंबर-1, दलीप ट्रॉफी में उड़ाया गर्दा; ईशान-रुतुराज टॉप-10 में, रिंकू बाहर

1 min read

वैभव सूर्यवंशी भले ही दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल नहीं कर पाए हो, मगर वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज जरूर रहें। वैभव ने दलीप ट्रॉफी 2026 में कुल 192 रन बनाए, वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में पांचवें पायदान पर रहे। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन409 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, उनके अलावा कोई बल्लेबाज 300 रन का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाया। दूसरे नंबर पर साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा हैं, जिन्होंने 266 रन बनाए। बात दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की करें तो वैभव सूर्यवंशी के साथ टॉप-10 में ईशान किशन का तो नाम है, मगर तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे टी20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज इस लिस्ट में मौजूद नहीं हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 में 192 रन 104.92 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए। वह इस टूर्नामेंट में 100 या उससे अधिक के स्ट्राइक रेट से खेलने वाले दो खिलाड़ियों में से एक हैं। जी हां, इस लिस्ट में दूसरा नाम अंशुल कंबोज का है। वैसे तो यह खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी के लिए जाना जाता है, मगर इस टूर्नामेंट में उन्होंने 100 के स्ट्राइख रेटे का साथ 120 रन बनाए और वह सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर रहे।

आयुष बदोनी, रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज लिस्ट में टॉप-5 में रहें। बदोनी ने दलीप ट्रॉफी 2026 में 82.72 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए तो, गायकवाड़ ने 80.68 से और ईशान किशन ने 80.35 से। ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ 270 और 80 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने के बावजूद उनका स्ट्राइक रेट 80.84 का था, जबकि दूसरी पारी में 81.63 का।

दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में रिंकू सिंह अपनी जगह बनाने से चूक गए। वह 81.63 के स्ट्राइक रेट के साथ लिस्ट में 11वें नंबर रहे। 10वें नंबर पर मौजूद शिखर मोहन का स्ट्राइक रेट उनसे थोड़ा बेहतर 66.83 का रहा। शिखर मोहन ने फाइनल के रूप में इस टूर्नामेंट का एकमात्र मैच खेला, पहली पारी में उन्होंने 85 तो दूसरी पारी में 52 रन बनाए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/