Prakash veg

Latest news uttar pradesh

लखनऊ में बड़ा प्लाट लेने का मौका, 2 आवासीय योजनाओं का योगी करेंगे शुभारंभ, जानें रेट

1 min read

लखनऊ विकास प्राधिकरण की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाएं वरुण बिहार और नैमिषनगर अब आकार लेने जा रही हैं। एलडीए दोनों योजनाओं में बड़े बंगलों के लिए भी भूखण्ड बेचेगा। बड़े बंगलों के लिए पांच पांच हजार वर्गमीटर के भूखण्ड मिलेंगे। प्राधिकरण 14 सितंबर को दोनों योजनाओं को लॉन्च करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनके शुभारंभ करेंगे। छोटे आकार के भूखंड भी विकसित किए जाएंगे, जिससे अलग-अलग आय वर्ग के लोगों को घर बनाने का अवसर मिलेगा।

नैमिषनगर योजना को धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के साथ आधुनिक जीवनशैली से जोड़कर विकसित किया जाएगा। यहां आध्यात्मिक साधना, योग एवं शांति जीवनशैली केंद्र, ध्यान केंद्र, आश्रम और सांस्कृतिक केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा एक जिला, एक उत्पाद केंद्र, वाणिज्यिक केंद्र, शिक्षा केंद्र, खुले व्यायाम स्थल, सामुदायिक पार्क और खरीदारी मार्ग जैसी सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं। नैमिषनगर में भूखंडों की दर 3,800 रुपये प्रति वर्गफुट रखी गई है। यहां 5 हजार वर्गफुट का भूखंड 1.90 करोड़ रुपये में मिलेगा। इसके लिए 9.50 लाख रुपये पंजीकरण राशि देनी होगी।

आगरा रोड पर विकसित होने वाली वरुण बिहार योजना को बड़े पैमाने पर नियोजित किया जा रहा है। यहां बड़ा गोल्फ कोर्स, करीब 800 एकड़ में हरित पट्टी और पार्क, केंद्रीय व्यावसायिक केन्द्र, 300 एकड़ का माल परिवहन केंद्र और 70 एकड़ में झील विकसित करने की योजना है। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र, शिक्षा केंद्र और 20 एकड़ में खेल केंद्र भी प्रस्तावित है। वरुण बिहार में भूखंडों की दर 2,800 रुपये प्रति वर्गफुट निर्धारित की गई है। 5 हजार वर्गफुट का भूखंड 1.40 करोड़ रुपये में मिलेगा।

दोनों योजनाओं में आरक्षित वर्ग के आवेदकों से 2.5 प्रतिशत, जबकि अन्य वर्ग के आवेदकों से 5 प्रतिशत पंजीकरण राशि लिए जाने की व्यवस्था बताई गई है। ऐसे में अंतिम पंजीकरण राशि वर्ग और योजना पुस्तिका में निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/