Prakash veg

Latest news uttar pradesh

बालगृह का जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

1 min read

देवरिया। जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने गुरुवार को बालगृह (बालक) का निरीक्षण कर वहां रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था तथा आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई, दैनिक दिनचर्या तथा अन्य आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने बच्चों की कॉपियां देखकर उनकी शैक्षिक प्रगति के बारे में जानकारी ली और लिखे गए विषयों पर उनसे प्रश्न भी किए।
अधिकारियों ने बालगृह में भोजन, बिस्तर, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बालगृह अधीक्षक को निर्देश दिया कि बच्चों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं और उनकी शिक्षा तथा सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता होने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बालगृह में रहने वाले बच्चों को सुरक्षित एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्हें और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एसीजीएम, मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह, बालगृह अधीक्षक राम कृपाल तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/