Prakash veg

Latest news uttar pradesh

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाने प्रबुद्धजनों से मिले भाजपाई

1 min read

देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष संपर्क अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका एवं राष्ट्रधर्म पत्रिका भेंट की गई।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गईं, जिससे देश की प्रतिष्ठा वैश्विक स्तर पर बढ़ी है।
अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे से जुड़े सुधार हुए हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, जीएसटी लागू करने, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक की प्रथा समाप्त करने और राम मंदिर निर्माण जैसे फैसलों को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।
कार्यक्रम में अरुण मिश्र, विजेंद्र चौहान, विजय कुशवाहा, गोविंद सिंह, प्रभात रंजन मणि, देवेंद्र कुमार, वीरेंद्र पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/