Prakash veg

Latest news uttar pradesh

मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश

1 min read

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। बैठक में मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध दवा, इलाज, उपकरण, मानव संसाधन तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए और किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
उन्होंने कहा कि स्वीकृत पदों के अनुरूप चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाए, जिससे चिकित्सा सेवाएं और अधिक प्रभावी बन सकें। साथ ही अस्पताल में आवश्यक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा उपचार व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए।
बैठक के दौरान मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने कुछ प्रशासनिक एवं तकनीकी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल शासन स्तर पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान की पहल की। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/