Prakash veg

Latest news uttar pradesh

अभिषेक शर्मा पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान से पीछे, ICC टी20 बैटिंग रैंकिंग में इशान की बादशाहत कायम

1 min read

आईसीसी ने टी20आई बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी जिसमें इशान किशन की बादशाहत कायम है और वो पहले स्थान पर लगातार बने हुए हैं। वहीं इस रैंकिंग में फिल साल्ट ने डेवाल्ड ब्रेविस को पीछे छोड़ दिया है और वो टॉप-4 में आ गए हैं जबकि ब्रेविस नीचे खिसक गए हैं। इसके अलावा भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा रैंकिंग में पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फहरान से नीचे हैं।

टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग में इशान किशन 910 रेटिंग अंक के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि साहिबजादा फरहान 848 रेटिंग अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अभिषेक शर्मा तीसरे नंबर पर मौजूद हैं जिनके 819 रेटिंग अंक हैं तो वहीं अब चौथे नंबर पर फिल साल्ट आ गए हैं और ब्रेविस 5वें स्थान पर खिसक गए। साल्ट को इस रैंकिंग में एक साथ का फायदा हुआ जबकि ब्रेविस को एक स्थान का नुकसान हुआ। तिलक वर्मा 7वें स्थान पर 750 रेटिंग अंक के साथ बने हुए हैं।

आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल पहले नंबर पर बने हुए हैं और उनके अभी 801 रेटिंग अंक हैं। गिल के बाद दूसरे नंबर पर 794 रेटिंग अंक के साथ डेरिल मिचेल मौजूद हैं। वहीं विराट कोहली तीसरे जबकि रोहित शर्मा भी चौथे स्थान पर बने हुए हैं। टॉप-10 में भारत के 3 बल्लेबाज मौजूद हैं जबकि पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम छठे स्थान पर मौजूद हैं। इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 7वें नंबर पर बने हुए हैं।

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी। ये मैच कितने बजे शुरू होगा साथ ही इस मैच को आप किस चैनल पर लाइव देख सकते हैं यहां पूरी जानकारी उपलब्ध है।ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ने अपनी पसंदीदा बेस्ट राइड हैंडर्स प्लेइंग इलेवन का चयन किया जिसमें 3 भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी।
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/