Prakash veg

Latest news uttar pradesh

राघव नगर में आज निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित 

1 min read

देवरिया। शहर के राघव नगर स्थित श्री मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार 9 मई को निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आरोग्य भारती और आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से होगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे। इसके साथ ही निशुल्क रक्त जांच शिविर का भी आयोजन किया गया है, ताकि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ अजीत नारायण मिश्रा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/