Prakash veg

Latest news uttar pradesh

लघु उद्योग भारती ने मनाया 33वां स्थापना दिवस

1 min read

हस्तशिल्पी सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 100 पहुंची

देवरिया। लघु उद्योग भारती का 33वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन देवरिया स्थित प्रकाश फ्लोर मिल परिसर में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव एवं ग्राम शिल्पी प्रदेश प्रभारी विशेष रूप से वाराणसी से पहुंचकर शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीण हस्तशिल्पी सदस्यों के पंजीकरण, योजनाओं एवं उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी साझा की। साथ ही संगठन के विस्तार और ग्रामीण उद्यमियों को जोड़ने पर भी चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन मंत्री मुन्ना सिंह ने 50 नए हस्तशिल्पी सदस्यों के आवेदन पत्र प्रदेश प्रभारी राजेश सिंह को सौंपे। इसके साथ ही देवरिया इकाई में ग्रामीण हस्तशिल्पी सदस्यों की संख्या बढ़कर 100 हो गई।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजकुमार मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मद्धेशिया, संरक्षक प्रताप नारायण जायसवाल, अरुण बरनवाल, शशि प्रभा सिंह, शिव मोहन मौर्य, संगठन मंत्री मुन्ना सिंह, उर्मिला सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/