Prakash veg

Latest news uttar pradesh

छठ से पहले सम्राट चौधरी का लाखों बिहारियों को तोहफा, सीधे बैंक खाते में भेज दिए पैसे

1 min read

छठ पूजा को लेकर पूरे बिहार में अभी से उत्साह का माहौल है। छठ महापर्व से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक करोड़ 9 लाख लोगों के खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रूप में 1205 करोड़ रुपये भेज दिए हैं। हर लाभुक के खाते में 1100-1100 रुपये भेजे गए हैं। यह राशि सीधे बिहारियों के खाते में गई है। मुख्यमंत्री ने पटना स्थित लोक सेवक आवास में आयोजित कार्यक्रम में यह भी निर्देश दिया है कि जो भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित हैं उनका नाम अभियान चलाकर जोड़ा जाए।

बता दें कि इस योजना के तहत बिहार के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता दी जाती है। पेंशन की यह राशि डीबीटी के जरिए पात्र लोगों के बैंक खाते में सीधे भेज दी जाती है ताकि वो अपनी रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा कर सकें। पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 400 रुपये दिए जाते थे। लेकिन सरकार ने यह राशि बढ़ा दी है। इसके तहत अब हर महीने 1100 रुपये पेंशन के तौर पर दी जाती है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पैसे बैंक खाते में भेजे जाने के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर भी इसकी जानकारी दी। सीएम ने एक्स पर लिखा, ‘10 तारीख, बिहार पेंशन दिवस! आज बिहार के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा बहनों सहित 1 करोड़ से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में प्रति लाभार्थी ₹1,100 की दर से कुल ₹1,205.91 करोड़ की राशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की। सामाजिक सुरक्षा, जनकल्याण और समावेशी विकास- यही हमारा संकल्प है।’

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/