Prakash veg

Latest news uttar pradesh

तमंचे के साथ वीडियो बनाना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार

1 min read

देवरिया। सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। देवरिया पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एकौना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार थाना एकौना क्षेत्र के हडहा बंधे के पास मुखबिर की सूचना पर गुरुवार सुबह आरोपी सतेन्द्र पासवान निवासी तिघरा खैरवा, थाना एकौना को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 12 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अवैध असलहे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में थाना एकौना में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र मिश्रा, कांस्टेबल संदीप यादव, रिक्रूट कांस्टेबल मोहम्मद सुहेल और कांस्टेबल कुलदीप यादव शामिल रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/