71 वाहनों का ई-चालान, 2 वाहन सीज
1 min readदेवरिया। यातायात पुलिस द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में चालान किया गया।
यातायात प्रभारी गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर बस स्टैंड, कचहरी चौराहा एवं कसया ढाला पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले आटो एवं ई रिक्शा वाहनों का एम वी एक्ट में चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी। शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर बुलेट मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने वालों का एम वी एक्ट में चालान एवं सीज की कार्यवाही किया गया। बिना ड्राईविंग लाइसेंस एवं बिना फिटनेस के चलने वाले आटो एवं ई रिक्शा वाहनों को सीज किया गया। न्यू कॉलोनी स्थित डॉक्टर गुलाम रसूल, आस्था हॉस्पिटल एवं साकेत नगर स्थित डॉक्टर दाऊद अंसारी के सामने नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान किया गया।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस देवरिया द्वारा कुल 71 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 2 वाहन को सीज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम से यातायात नियमों के पालन के अलावे दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है और वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
