संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
1 min readदेवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सूरज राजभर के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच जारी है।
