कार से अवैध शराब बरामद, बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार
1 min readदेवरिया। जनपद के बनकटा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कार से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
चेकपोस्ट रामपुर बुजुर्ग पर जांच के दौरान एक सैंट्रो कार से 4 पेटी बीयर और 6 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, बरामद शराब में किंगफिशर एक्स्ट्रा स्ट्रांग बीयर (96 केन) और रॉयल स्टैग व्हिस्की शामिल है। इस मामले में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में की गई।
